Weather updates: दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून के अच्छे संकेत हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान जताया है। आज शाम से दिल्ली में वापस बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बुधवार को भी दिल्ली में अच्छी बारिश हो सकती है। लिहाजा, आने वाले समय में गर्मी से राहत बनी रहेगी। इस बार उत्तर भारत में पिछली साल की तुलना काफी अच्छी बारिश होने वाली है।

Recommended Video

    Weather Forecast: Delhi-UP-Gujarat में भारी बारिश का Alert, Mumbai को मिलेगी राहत | वनइंडिया हिंदी
    अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक बारिश होगी

    अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक बारिश होगी

    मौसम विभाग के डिप्टी डीजी आनंद शर्मा ने कहा कि, अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक बारिश होगी, इसके बाद अगले 48 घंटे हल्की बारिश होगी। इस वजह से तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे बना रहेगा। फिलहाल भारी बारिश का अनुमान नहीं है। इससे तापमान में काफी गिरावट आएगी और तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में और अधिक वर्षा होने की संभावना है

    सौराष्ट्र और कच्छ के नजदीक चक्रवात घूम रहा है

    सौराष्ट्र और कच्छ के नजदीक चक्रवात घूम रहा है

    आनंद शर्मा ने कहा कि, सौराष्ट्र और कच्छ के नजदीक चक्रवात घूम रहा है। झारखंड के पास भी चक्रवात घूम रहा है, हालांकि यह कमजोर हुआ है। तटीय आंध्र प्रदेश के पास भी चक्रवात है। सौराष्ट्र और कच्छ के आसपास कम दवाब का क्षेत्र और चक्रवातीय मूवमेंट है। सौराष्ट्र, कच्छ और अन्य आसपास के इलाकों भारी बारिश होगी। गुजरात में अगले 48 घंटों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर वर्षा

    24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर वर्षा

    अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और मेघालय में अच्छी बारिश के आसार हैं। मुम्बई और कोंकण के अन्य इलाकों में भी शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है। कई दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हुई। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+