Weather Live: दिल्ली में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, IMD का नया अपडेट जानकर हो जाएंगे खुश
Weather Updates Live: दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पिछले दो तीन दिन में बादलों की लुका छुपी और हल्की बारिश से तापमान तो गिरा है, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसलिए दिल्ली एनसीआर में मानसून का बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 30 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की गतिविधियों के चलते दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री मानसून सक्रिय होने से मौसम बदला हुआ है। राजस्थान, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात समेत कई राज्यों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग पर।
LIVE Feed
बिहार के लिए मौसम अलर्ट
बिहार में मानसून दस्तक दे चुका है। लेकिन, अभी भी कई राज्यों में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन में मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा। इस दौरान 28 जून तक 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं पटना बक्सर, भोजपुर, आरा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद और नालंदा में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में दस्तक देने जा रहा मानसून,जानिए अन्य राज्यों का हाल
Rain News: यूपी में दस्तक देने जा रहा मानसून, आने वाले दो दिनों तक जमकर बरसेंगे मेघ, जानिए अन्य राज्यों का हाल












Click it and Unblock the Notifications