Rain News: यूपी में दस्तक देने जा रहा मानसून, आने वाले दो दिनों तक जमकर बरसेंगे मेघ, जानिए अन्य राज्यों का हाल
Weather Rain News: भीषण गर्मी के बीच अब प्री मानसून की बरसात का असर दिखने लगा है। जिससे तपिश में कमी आई है और लोगों को हल्की राहत मिली है, हालांकि उमस ने थोड़ी परेशानी बढ़ा दी, लेकिन अब जल्द ही यूपी सहित कई राज्यों में मेघ जमकर बरसने वाले हैं।
बारिश को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में जहां बीते दो दिनों से हल्की बारिश ने राहत पहुंचाई है। वहीं अब मंगलवार (25 जून) को झमाझम बारिश की उम्मीद जताई गई है।

यूपी पर मेहरबान होंगे इंद्र देव
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में जमकर बारिश की संभालवा है। प्रदेश के 40 जिलों में दो दिनों के दौरान मानसून दस्तक दे सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, बांदा, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, गाजियाबाद, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल और झांसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 जून तक गरज के साथ हल्की वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, साथ ही गर्मी से राहत मिलते हुए तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि IMD के अनुसार जब तक राजधानी में मानसून दाखिल नहीं होता, तब तक उमस परेशानी बढ़ा सकती है।
यूपी के अलावा इन राज्यों में भी होगी बारिश
वहीं मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बंगाल और बिहार में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। आईएमडी के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने के साथ ही आंधी-तूफान की भी आशंका जाहिर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications