Weather Updates: दिल्ली में बदला मौसम, पहले कोहरा फिर बारिश ने बढ़ाई सिहरन, उत्तराखंड में Red Alert

आज सुबह राजधानी दिल्ली में कोहरे ने दस्तक दी है तो वहीं उत्तराखंड में Red Alert जारी है।

Weather Updates: देश के कई राज्यों में आज सुबह मौसम ने करवट ली है। शुरुआत राजधानी दिल्ली से करते हैं, जहां की सुबह बारिश और कोहरे के साथ हुई है, जी हां...आपने सही सुना कोहरा, आज सुबह दिल्ली में धुंध देखी गई और इसके बाद बारिश ने मौसम को सर्द कर दिया क्योंकि तापमान में गिरावट हुई, जिससे लोगों को सिहरन महसूस हुई।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली

    दिल्ली में अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली

    इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में अब सर्दी जल्द दस्तक देने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन हल्की बारिश होते ही रहेगी तो वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री बना हुआ है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में 10 अक्टूबर तक यूंही बारिश का मौसम रहने वाला है।

    कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

    कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

    तो वहीं अन्य राज्यों की बातें करें तो आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। नैनीताल में तो Red Alert है, भारी बारिश के मद्देनजर आज नैनीताल के स्कूलों में छु्ट्टी कर दी गई है तो वहीं लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम का हाल जरूर जान लें।

     पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव

    पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव

    मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में भारी बारिश की स्थिति एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हो रही है। नैनीताल के अलावा चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी रेड अलर्ट है तो वहीं पौड़ी और टिहरी में Orange Alert जारी है।

    यूपी में आज भी बारिश होने के आसार

    यूपी में आज भी बारिश होने के आसार

    तो वहीं यूपी में आज भी बारिश होने के आसार हैं। यहां पर तो दो दिन पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी है।आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से तेज बारिश के आसार हैं तो वहीं लखनऊ, रायबरेली, गोंडा, बांदा, सुलतानपुर, प्रतापगढ़,कौशांबी, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखरपुर, नोएडा, झांसी मे भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

    कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है

    कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है

    जबकि आज बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, एमपी, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में आज कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है और हवाएं चल सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+