Weather Updates: मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र बेहाल, गुजरात के 20 जिलों में Yelllow Alert

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका है तो वहीं आज सुबह-सुबह मुंबई में जमकर बरसात हुई है। मौसम विभाग ने पहले से ही मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

Recommended Video

    Weather Update: Maharashtra में भारी बारिश का Alert, जानें अपने शहर का हाल | वनइंडिया हिंदी
    मुंबई में बारिश

    मुंबई में बारिश

    आज सुबह सुबह मायानगरी में बारिश होने के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है तो वहीं मराठवाड़ा में भारी बारिश और बिजली गिरने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं एनडीआरएफ की टीमों ने 560 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया है।

    मराठवाड़ा में भारी बारिश

    मराठवाड़ा में भारी बारिश

    बता दें कि मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित यहां के औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड, बीड, जालना और हिंगोली जिले हैं, जहां राहत कार्य जारी है। मुंबई मे आज पूरे दिन बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।

    गुजरात के 20 जिलों में Yelllow Alert

    गुजरात के 20 जिलों में Yelllow Alert

    मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। आीएमडी ने गुजरात में अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसने यहां के 20 जिलों में 'यलो' और 6 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट ' जारी किया है। मालूम हो कि पिछले 24 घंटे से पोरबंदर, अहमदाबाद, जूनागढ़, सबकांठा और गांधीनगर में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

    यहां मेघ बरस सकते हैं

    यहां मेघ बरस सकते हैं

    तो वहीं अगले 2 घंटों के दौरान कैथल, गोहाना, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) चांदपुर, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर (यूपी) के आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश के आसार हैं तो वहीं तिजारा, कोटपुतली, विराटनगर, नगर (राजस्थान) में भी मेघ बरस सकते हैं।

     भारी बारिश का अलर्ट जारी

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    गौरतलब है कि चक्रवात 'गुलाब' भले ही अब काफी कमजोर हो गया है लेकिन इसका असर कई राज्यों में अब भी है और इसी कारण आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, यूपी,एमपी, छत्तीसगढ़, मेघालय और असम में बारिश हो सकती है और इस कारण यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    राजस्थान में भी 2 अक्टूबर तक 'यलो अलर्ट'

    तो वहीं राजस्थान में भी 2 अक्टूबर तक 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश में 29-30 सितंबर तक कई राज्यों में बारिश होगी लेकिन इसके बाद बारिश की रफ्तार में कमी आएगी और इसी कारण इस बार मानसून की विदाई लेट होने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+