Weather Updates: राजस्थान, MP में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली को चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं

नई दिल्ली, 11अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है तो वहीं कई राज्य ऐसे हैं जहां पर्याप्त बारिश ना होने से लोग उमस और गर्मी की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज भी चिपचिपी गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा। हालांकि आज हल्की बारिश हो सकती है, दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Recommended Video

    Himachal Cloud Burst: हिमाचल में फटा बादल, देखते ही देखते ढह गई दुकानें | वनइंडिया हिंदी |*News
    दक्षिण भारत में आज से मौसम में सुधार होगा

    दक्षिण भारत में आज से मौसम में सुधार होगा

    जहां राजधानी का ये हाल है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र और तेलंगाना में आज भी भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है लेकिन ये भी बोला है कि दक्षिण भारत में आज से मौसम में सुधार होगा।

    मध्य प्रदेश में भारी बारिश

    मध्य प्रदेश में भारी बारिश

    तो वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। एमपी के कई जिलों में कल भारी बारिश हुई है, जिससे कई शहरों में जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है,

    राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है,

    जबकि राजस्थान में भी भारी बारिश हो सकती है, यहां पर भी पिछले एक हफ्ते से बारिश होने के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है। बुधवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में जमकर बारिश हुई। यहां भारी बारिश का दौर आज भी जारी ही रहने वाला है।

    कई राज्यों में बरसेंगे बादल

    कई राज्यों में बरसेंगे बादल

    तो वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल , महाराष्ट्र , पुणे, रायगढ़, कोंकण और गोवा में भी बारिश होने के आसार हैं जबकि गुजरात, यूपी ,उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर में भी भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

    भारी बारिश होने की आशंका

    जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+