Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, 7 अगस्त तक अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 29 जुलाई। राजधानी दिल्ली में अभी भी मन मुताबिक बारिश ना होने से लोग परेशान है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि उनकी परेशानी बहुत जल्द खत्म होने वाली है क्योंकि विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है भारी बारिश का दौर आज से शुरु हो सकता है। उसने आज से यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने दिल्ली के साथ ही आज से 31 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश और असम में अलग-अलग बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।
7 अगस्त तक अलर्ट जारी है
जबकि 29 जुलाई से 7 अगस्त मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसलिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है।

भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में आज भी Yellow Alert जारी है। यहां के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल,पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार और देहरादून में भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है तो वहीं आज एमपी,छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं हिमाचल और कश्मीर में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।

पहाड़ों पर भी वर्षा होने का अनुमान
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी भारी बारिश की आशंका है और इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर गुजरात-राजस्थान में भी आज हल्की बारिश की उम्मीद है। जबकि पहाड़ों पर भी वर्षा होने का अनुमान है, हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है।

तेलंगाना, महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि आज और कल कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड में जोरदार बारिश की और ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र में हल्की बारिश होने की आशंका बनी हुई है। कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications