Weather Updates: हिमाचल में भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में भूस्खलन, 4 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद
Weather Updates in Hindi: मानसूनी बारिश ने इस वक्त उत्तराखंड और हिमाचल में कहर बरपाया हुआ है। सोमवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं और एक 4 महीने के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है तो वहीं यहां के पुलिस स्टेशन के पास एक टैक्सी स्टैंड पर कुछ वाहनों में लोग भी फंस गए थे जिन्हें बड़ी मुश्किलों के बाद सकुशल बाहर निकाला गया।

उत्तराखंड में आज से लेकर अगले दो दिनों तक मौसम खराब ही रहने वाला है। आईएमडी ने यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं आज टिहरी जिले के भिलंगना, चंबा, नरेंद्र नगर , जौनपुर में भारी बारिश की वजह से कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। तो वहीं देहरादून, पौडी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर समेत राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
Recommended Video
हिमाचल प्रदेश में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी
जहां उत्तराखंड का ये हाल है वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने 22-26 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और कहा है कि चंबा और मंडी जिलों में अगर बारिश हुई तो यहां पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
हिमाचल पहले से ही बारिश का दंश झेल रहा है
आपको बता दें कि हिमाचल पहले से ही बारिश का दंश झेल रहा है। बीते दो महीनों के अंदर यहां पर सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और करोंड़ों का नुकसान हुआ है ऐसे में मौसम विभाग का ये अलर्ट निश्चित तौर पर लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी है
आपको बता दें कि मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश की आशंका है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी बरसात हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है और इसलिए यहां भी अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications