Weather Updates: मानसून को लेकर IMD ने कही बड़ी बात, कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, 27 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज भी हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा,ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं पर यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में आज मेघ बरस सकते हैं।

आज यहां होगी भारी बारिश
आईएमडी ने कल से ही पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है।

स्काईमेट ने कही ये बात
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम ,झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान ,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा, सिक्किम और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
Cyclonic Circulation के कारण हो रही है बरसात
स्काईमेट ने कहा है कि Cyclonic Circulation यूपी, बिहार के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है और ये अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जल्द
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अब दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी का वक्त आ गया है। एक हफ्ते के अंदर ही इसकी विदाई हो जाएगी। लेकिन इस बीच कई राज्यों में मेघ बरसते रहेंगे, कहीं कम और कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है।

तापमान में तेजी से बदलाव आएगा
विभाग ने कहा है कि अब तापमान में तेजी से बदलाव आएगा। अब सुबह-शाम के ताप में कमी आ सकती है, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का भी एहसास होगा तो वहीं अब धीरे-धीरे दिन छोटे भी होने लगेंगे। आने वाले 15 दिनों में जल्द ही तब्दीली देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications