Weather Updates: आज भी कई जगहों पर बरसेंगे बादल, जानिए दिल्ली का हाल

नई दिल्ली, 29 सितंबर। देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी कई राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत समेत कई हिस्सों में बारिश होने की आशंका है।

 आज भी हल्की बारिश होने के आसार

आज भी हल्की बारिश होने के आसार

और इस वजह से उसने पहले से ही आंध्रा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी और हिमाचल में भी आज भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे

आईएमडी ने कहा है कि आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की-फुल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। तो वहीं यहां पर न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि
हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश की आशंका बनी हुई है।

स्काईमेट ने कही ये बात

स्काईमेट ने कही ये बात

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश हो सकती है। उसके मुताबिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान ,पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

जनजीवन अस्तव्यस्त

जनजीवन अस्तव्यस्त

अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो झारखंडस आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप और हरियाणा में बारिश देखने को मिली है। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+