Weather Updates: हीटवेव के आगोश में उत्तर भारत, कब मिलेगी राहत? जानिए IMD वैज्ञानिक सोमा रॉय का जवाब
Heat wave Alert in Hindi: दिल्ली में रविवार को पारा 46 डिग्री पहुंच गया तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी गर्मी का यही हाल है, लोग प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे हैं।

Heat Wave Updates: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हीटवेव के आगोश में हैं। दिल्ली , यूपी, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की आशंका बनी हुई और इसलिए यहां पर पहले से ही 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है तो वहीं इस बारे मे मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।
झारखंड में हीटवेव का अलर्ट
आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि 'गर्मी इस वक्त चरम सीमा पर है, हमने दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण यूपी, उत्तरी एमपी, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए आज के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को झारखंड के अलावा किसी भी जगह के लिए हीटवेव अलर्ट नहीं दिया गया है।'
'क्या कल से लू से राहत मिलेगी?'
यह पूछे जाने पर कि 'क्या कल से लू से राहत मिलेगी?' वह कहती हैं, 'हां, इसकी प्रबल संभावना है।' उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'दक्षिण हरियाणा, दक्षिण यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों, उत्तर, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और दक्षिण बंगाल में लू की स्थिति बनी हुई है इसलिए हमने चेतावनी जारी की है।'
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है
'लेकिन मंगलवार से बदलाव की स्थिति देखने को मिलेगी क्योंकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे हम उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश होगी और इस पूरे क्षेत्र में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और इस नमी से राजस्थान के तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी जो कि इस वक्त काफी गर्म है।' उनका ये भी कहना है कि 'दिल्ली-एनसीआर में 23-27 मई के बीच बारिश की आशंका बनी हुई है, जिससे तापमान में कमी आएगी।'
आसमान आग उगल रहा है
मालूम हो कि उत्तर भारत में इस वक्त आसमान आग उगल रहा है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जहां नार्थ इंडिया गर्मी से उबल रही है वहीं दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
भारी बारिश की आशंका
जबकि कर्नाटक , केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुर में रविवार को बेतहाशा बारिश हुई जिसके चलते 22 साल की महिला की मौत हो गई जो कि इंफोसेस में काम करती थी। यही नहीं पहाड़ों पर भी मौसम बदल गया है, उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications