Weather Updates: दिल्ली-NCR में बरसे बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली, 03 फरवरी। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है, जिससे एक बार फिर से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली समेत कई राज्यों में तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। उसने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर (हिंडन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश की आशंका है और इस दौरान हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे की रहेगी।

बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका

बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका

आपको बता दें कि आईएमडी ने आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी बर्फबारी और ओलावृष्टि की भी आशंका है। कल हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हुई भी है तो वहीं कश्मीर में आज और कल बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में सुबह से बरस रहे बादल, बढ़ी ठंड, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी
    वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 318

    वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 318

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं तो वहीं वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 318 है जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है । नोएडा में AQI 351 और हरियाणा का AQI 312 दर्ज किया गया।

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 311 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग- 307 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली-322 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-329 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 313 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका, 322 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 342 AQI⁠ बहुत खराब

     घना कोहरा देखने को मिलेगा

    घना कोहरा देखने को मिलेगा

    यही नहीं आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में कोहरे का कोहराम देखने को मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+