Weather Updates: दिल्ली में हवा काफी खराब, AQI पहुंचा 264, पुणे में बारिश का तांडव, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Weather Updates: अक्टूबर में हो रही बैमौसम बरसात ने हर किसी को परेशान कर दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं दूसरी ओर बरसात की वजह से कई जगहों पर तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को अक्टूबर में ही ठंड का एहसास होने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तो लगभग हर राज्य से विदा हो चुका है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और लानीनो इफेक्ट के कारण अक्टूबर में इस वक्त बारिश हो रही है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, हालांकि ये प्रेशर एरिया कितनी सक्रियता के तूफान में बदलेगा, अभी इस बारे में अंदाजा नहीं है लेकिन फिर भी साइक्लोनिक प्रेशर ने वैज्ञानिकों की पेशानी पर बल डाल दिया है।

जहां एक ओर ये हाल है वहीं दिल्ली में मौसम शुष्क रहने लगा है और सुबह-शाम लोगों को गुलाबी ठंड का भी एहसास होने लगा है। 20 तारीख तक यहां पर हवाएं चल सकती हैं तो वहीं आज फिर दिल्ली की हवा खराब है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान आज 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा · 264 AQI ( बहुत खराब)
- पूसा, दिल्ली - डीपीसीसी पश्चिमी दिल्ली · 221 AQI (खराब)
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली · 198 AQI ( औसत)
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 350 AQI (खराब)
- दिल्ली दुग्ध योजना कॉलोनी · 269 AQI (खराब)
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर · 274 AQI (खराब)
- परपड़गंज · 264 AQI (खराब)

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं महाराष्ट्र में इस वक्त काफी बरसात हो रही है, पुणे में तो लगातार हो रही बरसात के कारण कई जगहों पर इलाके जलमग्न हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर आज भी महाराष्ट्र के कई इलाकों में बरसात हो सकती है इसलिए Yellow Alert जारी है । जबकि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में जमकर बारिश हो सकती है, यहां पर Yellow Alert है जबकि आज पूर्वोत्तर के राज्यों में भी जमकर बादल बरस सकते हैं। यही नहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भी आज बारिश हो सकती है और हल्की बर्फबारी संभव है।

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल, आंध्रा, कर्नाटक भारी बारिश और छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली में मौसम शुष्क ही रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications