Weather Update Today: कहीं बारिश तो कहीं 'लू' की आशंका, जानिए देश में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम में उठापटक जारी है,कई राज्यों में बरसेंगे बादल तो कई जगह सूरज की तपिश करेगी तंग,मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट।

 Weather Update Today

Recommended Video

    Weather Update: कहीं पारा हाई तो कहीं बरसात, जानें Delhi से UP तक के मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी

    Weather Update Today: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम की उठा-पटक जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी कई राज्यों में बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। आईएमडी ने आज झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना व्यक्त की है और कहा है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चलेंगी और इस वक्त हवा की स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। तो वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है, हालांकि होली के पर्व पर हुई हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन आने वाले दिनों में यहां पर मौसम चेंज होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है।

    अगर दिल्ली की आबो-हवा की बात करें तो इसकी स्थिति पहले से कुछ बेहतर हुई है लेकिन फिर भी प्रदूषण अभी भी यहां पर व्यापत है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 144 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 116 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 119 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 201 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -126 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 199 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 134 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

    हीटवेट की संभावना

    जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर की राज्यों में हीटवेट की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने उसको लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कोंकण, सौराष्ट्र , कच्छ और कर्नाटक में लू का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि यहां पर तापमान 37-40 डिग्री के बीच में रह सकता है जबकि तमिलनाडु, केरल,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के तापमान में भी काफी वृद्धि होने वाली है। जबकि पहाड़ों पर आज भी बारिश होने की संभावना है। कश्मीर, हिमाचल और लद्धाख में आज भी हल्की बरसात का अलर्ट जारी है और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+