Weather Update: पहाड़ी इलाकों में होगी जमकर बर्फबारी, स्नो फॉल का उठा सकते लुत्फ, कोहरे की चपेट में ये राज्य
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने वेदर को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें उन्होंने कई राज्यों के मौसम का हाल बताया है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 17-19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट समेत कई इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।
खासतौर से 18 और 19 फरवरी के आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 13 फरवरी को पूर्वी यूपी, पूर्वी एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग राज्यों में बारिश की संभावना जताई थी। यूपी के प्रयागराज में मूसलाधार बारिश हुई।

इन राज्यों में घना कोहरा लगा
वहीं, पंजाब और हरियाणा कोहरे की चपेट में है। पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा दिखाई दिया। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें- Weather Update: यूपी-बिहार और झारखंड में गिरेंगे ओले, इन राज्यों में होगी हल्की बारिश, जानें दिल्ली का हाल
इन शहरों में इतनी रही दृश्यता
पटियाला- 25, अमृतसर और लुधियाना -50, हिसार- 25, भिवानी- 200, पालम- 50, सफदरजंग और आयानगर- 500, बरेली-500, अजमेर और अलवर -500 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। पालम में 800 मीटर दृश्यता दर्ज हुई थी। तेजी से गिरकर 150 मीटर हो गई।
छिटपुट वर्षा की संभावना
17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: उत्तराखंड में फिर मौसम ने ली करवट, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना












Click it and Unblock the Notifications