Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का असर, कड़ाके की ठंड को लेकर IMD का बड़ा अपडेट
Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। घना कोहरा लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि 15 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।
दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां अभी भी मौसम शुष्क है। इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है दिल्ली में इस महीने न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
स्काईवेदर की मानें तो दिसंबर के अंत माह में बारिश की संभावना है। 7-8 दिसंबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

हालांकि जिस तरह से दिन में तेज धूप निकल रही है उसकी वजह से अभी भी दिसंबर के महीने में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और एनसीआर में इस बार अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने की वजह पश्चिमी विक्षोभ में कमी है।
वहीं दिल्ली और एनसीआर में 8 और 9 दिसंबर को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जिसके चलते तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। 7 दिसंबर तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में तापमान स्थिर बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications