Weather Update: सर्द हवाएं बढ़ा रहीं ठंड, कश्मीर में माइनस 5 डिग्री तापमान, यूपी के 69 जिलों में अलर्ट
Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों से आ रही तेज बर्फीली हवाओं ने दिल्ली समेत कई राज्यों ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच दिल्ली में मौसम विभाग ने हल्की राहत का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं कश्मीर में बर्फ जम रही है। यहां तापमान शून्य से भी पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के 69 जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।
यूपी में सर्दी का सितम
उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम फिलहाल थमने वाला नहीं है। यूपी के कई जिलों में धूप तक नहीं निकल रही है। इस बीच सर्द हवाओं के चलते यूपी के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। यहां पिछले दो सफ्ताह से यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे की मोटी परत के चलते राज्य के कई जिलों में दिनभर धुंध नहीं छंट रही। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं स्काईमेट के अनुसार 12 से 13 जनवरी के बीच उत्तरी पहाड़ों से तेज हवाएं चलेंगी। जबकि 16 और 17 जनवरी को ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी के 69 जिलों में ठंड का अलर्ट
इस हफ्ते पिछले दो दिन से यूपी के कई जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 69 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार और गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, कानपुर, मुरादाबाद, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बरेली जैसे कई जिलों में ठंड का प्रकोप जारी है।
यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में घने से घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में राहत की खबर
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा, दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हवा की गति चार किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में एक्यूआई चिंताजनक
कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को औसत एक्यूआई 331 रहा, जो कि निर्धारित मानक से 12.5 गुना अधिक है। वहीं बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 रहा। चौबीस घंटे के अंदर सूचकांक में 70 अंकों का सुधार हुआ है।
कश्मीर में जम रहा पारा
दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, कश्मीर से भी ठंड पढ़ रही है। पहाड़ी क्षेत्र से बर्फीली हवाएं कहर बरपा रही हैं। नॉर्थ वेस्ट में कोहरा ऊपर की तरफ बना हुआ है। जिसके चलते ठंडी हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications