Good News: गर्मी का रिकॉर्ड टूटते ही भारत के इस हिस्से में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में तापमान गिरा

नई दिल्ली, 16 मई: ग्लोबल वार्मिंग को लेकर दशकों से वैज्ञानिक चेतावनी दे रहे थे, लेकिन लोगों ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया, जिसका साफ असर अब दिखने लगा है। दिल्ली में रविवार को सारे रिकॉर्ड टूट गए, जहां पहली बार पारा 49 डिग्री के पार पहुंचा। आमतौर पर इतना तापमान राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में ही जाता था। इस टेंशन वाली खबर के बीच अब एक राहत वाली खबर भी सामने आई है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में बदलेगा मौसम, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत | वनइंडिया हिंदी
    27 मई को केरल में आएगा

    27 मई को केरल में आएगा

    आमतौर पर भारत में मानसून एक जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार वो कुछ दिन पहले आ जाएगा। अभी तक के डेटा के विश्लेषण पर पता चला कि मानसून केरल में 27 मई को आएगा। इसके बाद ये दक्षिण भारत से उत्तर की ओर बढ़ेगा। हालांकि भारत के एक केंद्र शासित प्रदेश में मानसून ने औपचारिक रूप से दस्तक दे दी है। जिस वजह से वहां पर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

    इस इलाके में पहुंचा मानसून

    इस इलाके में पहुंचा मानसून

    आईएमडी के मुताबिक मानसून अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है। उनकी ओर से इसके 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई गई। अंडमान की बारिश ये दर्शाती है कि उनकी भविष्यवाणी इस बार सही साबित होने वाली है। वहीं अंडमान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। साथ ही कई हिस्सों में बारिश भी हुई।

    चार डिग्री तक गिरा पारा

    चार डिग्री तक गिरा पारा

    वहीं रविवार को देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना कहर बरपाया। इसके बाद सोमवार को हल्की राहत मिली, जहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में पारा तीन से चार डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई तक हीटवेट का असर ना के बराबर रहेगा। राजधानी दिल्ली में भी रिकॉर्ड टूटने के दूसरे दिन हल्की राहत मिली और आसमान में बादल छाए रहे।

    इन राज्यों में बारिश के आसार

    इन राज्यों में बारिश के आसार

    एक और अच्छी खबर मौसम विभाग ने दी है। जिसके तहत मंगलवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसे ही आसार हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड के लिए भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+