Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Update: दिल्ली का चढ़ा पारा लेकिन कई राज्यों में बारिश की आशंका, जानिए IMD का अपडेट

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रह सकता है लेकिन एक बार फिर से यहां प्रदूषण बढ़ने लगा है,जो कि अच्छी बात नहीं है।

Weather Update:

Weather Update Today: मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग ही नहीं मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं, उत्तर भारत के कई राज्यों में अब अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में अब लोगों को स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है लेकिन हां अभी भी सुबह-शाम की सर्दी लोगों के लिए बनी हुई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो जिस तरह से यहां फरवरी में ताप बढ़ा है, उसने लोगों को ही तंगनहीं किया है, बल्कि सोचने पर मजबूर कर दिया है क्योंकि फरवरी में महीने में इस तरह से दिल्ली का गर्म होना ठीक नहीं है क्योंकि अगर अभी यहां हाल है तो गर्मी वाले महीनों में तो यहां बहुत ज्यादा ही गर्मी पड़ेगी।

Weather Update:

वैसे आज की बात करें तो राजधानी में सुबह कोहरा देखा गया, हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही ये छंट भी गया है, वैसे यहां पूरे दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा और दिन में बढ़िया धूप खिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रह सकता है लेकिन एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगा है, जो कि अच्छी बात नहीं है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 278 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 257 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 299 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 265 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -286 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 245 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 251 AQI

चढ़ेगा पारा, बढे़गी गर्मी

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं।

Weather Update:

विक्षोभ का असर कम हो गया

तो वहीं पश्चिमी हिमालय में विक्षोभ का असर कम हो गया है लेकिन फिर भी हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी के आसार हैं, हालांकि आज के बाद इन राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र , राजस्थान और गुजरात में हीटवेव का अलर्ट तो हटा दिया गया है लेकिन फिर भी इन राज्यों के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी जिससे गर्मी बढ़ेगी।

हल्की से मध्यम बारिश

जबकि आज अरुणाचल, असम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो वहीं उड़िसा और पश्चिमी बंगाल में मौसम ड्राई रहेगा। जबकि तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मौसम साफ और शुष्क ही रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+