Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Update in Hindi: पूरे देश में बारिश का उलटफेर जारी है, सबसे ज्यादा बारिश ने परेशान हिमाचल और उत्तराखंड को किया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 3 घंटों के दौरान कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Weather Update:

मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर अगले कुछ दिन के बाद थम जाएगा लेकिन अगस्त के बचे दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा और इसलिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

Recommended Video

    Himachal: कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन बहुमंजिला बिल्डिंग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

    हल्की बूंदा-बांदी संभव है...

    जहां हिमाचल का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दिल्ली में तो मौसम ड्राई रहने वाला है लेकिन हल्की बूंदा-बांदी संभव है, जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों में पानी बरसने के आसार हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

    भारी बारिश की आशंका

    मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं ये भी कहा है कि इस बार जुलाई और अगस्त में कई राज्यों में बारिश ने जबरदस्त रूप से तांडव किया है, जितनी बारिश इस बार अगस्त में हुई है,उतनी बारिश पिछले दस सालों में नहीं देखी गई है लेकिन अब सितंबर के महीने में बारिश का दौर थोड़ा कम होगा और कई राज्यों में अब मौसम शुष्क ही देखने को मिलेगा जिससे तापमान में इजाफा होगा और गर्मी बढ़ेगी।

    सैकड़ों मौतें, करोड़ों का नुकसान

    आपको बता दें कि हिमाचल और उत्तराखंड में इस बार मानसूनी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाएं हुई है जिसके चलते यहां करोड़ों का नुकसान हुआ है और सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा सबसे प्रभावित एरिया रहे हैं और आज भी यहां पर बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+