आज का मौसम: दिल्ली में बारिश के साथ सुबह की आगाज, गिर सकता है पारा
दिल्ली में कई जगहों पर हल्की बारिश हो रही है, जिसकी वजह से पारा नीचे आ गया है। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से रविवार को दिल्ली में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मौसम विभाग की ओर से कहा गया था कि बारिश और तेज हवा की वजह से दिल्ली में पारे में गिरावट हो सकती है।
बता दें कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, यह सामान्य से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दो दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, लिहाजा इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
दिल्ली के पालम में सबसे अधिक ठंड थी, यहां का पारा 21.3 डिग्री था। वहीं शनिवार की सुबह कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हालांकि सुबह 10 बजे से मौसम साफ हो गया और दोपहर के बाद अच्छी धूप खिली।
रविवार को मौसम विभाग की ओर से तेज हवा और बारिश का अनुमान जताया गया है। आज अधिकतम पारा 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 9 फरवरी तक सुबह कोहरा छाया रह सकता है।
वहीं राजधानी में वायु की गुणवत्ता की बात करें तो मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को एक्यूआई 200 तक रहा। शुक्रवार को इसमे 17 सूचकांक की गिरावट देखने को मिली थी। 19 इलाकों में हवा खराब थी, जबकि 15 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी रहा।
मंगलवार से हवा में सुधार की संभावना जताई गई है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर, गाजियाबाद में एक्यूआई 146 दर्ज की गई है। यह मध्यम श्रेणी में आता है। ग्रेटर नोएडा में 196, गुरुग्राम में 175, फरीदाबाद में 171 और नोएडा में 152 एक्यूआई दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications