Weather Update: दिल्ली में दिन में बढ़ेगी गर्मी, यूपी में 27 मार्च से हीट वेव की हो सकती है शुरूआत
Weather News: अप्रैल महीना जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे मौसम करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी तेज हवाएं और बारिश होना लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। अचानक मौसम में बदलाव के कारण लोगों बीमार पड़ रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च को देश की राजधानी दिल्ली में सुबह सुहावनी रहेगी और दोपहर में गर्मी बढ़ेगी। तापमान में 1 से 2 ड्रिगी सेल्सियस बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। तेज हवाएं चलने से बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली में पूरे दिन मौसम साफ रहेगा बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम की लगातार बदलाव की स्थिति चिंता का विषय बन गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो सकता है। यह हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
26 मार्च को यूपी का कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 मार्च को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है। इन दोनों दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही तेज हवा का कोई अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 27 मार्च से प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली की बात करें तो इस सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 35°C से 37°C ड्रिगी पहुंच सकता है। गर्मियों के आने के साथ ही सुहावनी सुबह की जगह गर्म दोपहरें आ जाएंगी। आने वाले दिनों में हवाएं कमज़ोर होने की उम्मीद है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications