Weather Update: दिल्ली, हरियाणा, यूपी के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Weather Update: मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज शाम 6 बजे गरज के साथ मध्य से भारी बारिश की संभावना है। बारिश दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, कांजावाला, रोहिणी, बदिली, हरियाणा के पानीपत, उत्तर प्रदेश के शामली में हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटे इन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

rain

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते लखनऊ, कानपुर, रायबरेली समेत दर्जनों जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कानपुर में भारी बारिश के चलते एक पुराना घर गिर गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस गाड़ियों से घूमकर लोगों से पुराने घर खाली करके सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रही है।

मौसम विभाग की ओर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 24 राज्यों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से और चक्रवाती हवाओं के चलते बारिश होने की संभावना है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा था जोकि सामान्य से 2 डिग्री कम था। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है उसकी वजह से पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। इस महीने अभी तक हुई बारिश की बात करें तो यह सामान्य से चार गुना अधिक है। दिल्ली में अक्टूबर माह की शुरुआती 10 दिनों में रिकॉर्ड 121.7 मिलिमीटर बारिश हुई है, जोकि पिछले 16 वर्षों का दूसरा सर्वोच्च रिकॉर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+