Weather Update: झमाझम बारिश से किसान परेशान, IMD ने फिर जारी की गरज के साथ वर्षा की चेतावनी
Weather Update: मौसम के बदलने का खेल जारी है। मौसम के करवट लेने से आए दिन कई राज्यों में तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट राज्यों में गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। इससे पहले मौसम विभाग ने इन इलाकों में 22 फरवरी को भी बारिश की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि सिक्किम में 22 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बर्फबारी होगी।

सिक्किम और आंध्र प्रदेश में बारिश का अधिक अनुमान
सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने का अधिक अनुमान है। इससे पहले झारखंड के मोदीनगर में गुरुवार शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। दिन में धूप निकलने से हल्की गर्मी लगने लगी थी। शाम को बारिश होने से मौसम एकदम साफ हो गया।
यह भी पढ़ें- Mussoorie: कैंप्टीफाल में बनेगी उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग, जाम और पार्किंग की समस्या से मिलेगी राहत
प्रयागराज में हुई भारी बारिश, सड़कों पर पानी जमा
वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार शाम को भारी बारिश हुई। झमाझम बारिश ने थोड़ी ठंड भी बढ़ा दी है। भारी बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। लोगों के साथ अब किसान भी बारिश से परेशान हो गए हैं। उन्हें गेहूं के साथ दलहन फसलों को लेकर काफी चिंता है। बारिश होने से दलहन फसलें खराब हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Weather Update: बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का MP में पड़ेगा असर, 27 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications