Weather Update: दिल्ली को मिलेगी भीषण गर्मी से थोड़ी राहत! आंधी-बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 2 मई। चुभती जलती गर्मी का मौसम आ गया है, कोरोना वायरस संकट के बीच लगातार बढ़ता तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस को छू चुका है वहीं, तेज धूप और गर्म हवाओं ने घर के अंदर का भी तापमान बढ़ाया है। हालांकि शनिवार और रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे जिससे मौसम में थोड़ी नमी के चलते गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Weather Update Delhi will get some relief from heat possibility of storm and rain

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आसमान में छाए बादलों की वजह से दोपहर बाद बारिश की भी उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने सुबह करीब 8 बजे हवा में नमी का स्तर 46 प्रतिशत दर्ज किया जिसके बाद यह भविष्यवाणी की गई है। अगर बारिश और मौसम में बदलाव आता है तो दिल्ली वालों को जरूर गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-चंडीगढ़ में हुई बरसात से मौसम हुआ सुहाना लेकिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

बता दें कि बीते शनिवार भी आसमान में बादल छाए रहे और हवा में नमी दर्ज की, मौसम विभाग ने उस दिन भी बारिश की संभावना जताई थी। आईएमडी ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, राजधानी के आस-पास के इलाके के मौसम में बदलाव जारी रहेगा। दिल्ली में हल्की बारिश और ठंडी हवा से आमजन को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि 29 अप्रैल की रात अचानक मौसम में बदलाव आया था, कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+