Aaj Ka Mausam: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, जानिए वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 26 जनवरी 2025: भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा या धुंध छाई रहेगी। हालांकि, कोहरे और धुंध की वजह से गणतंत्र दिवस समारोह में कोई रुकावट या परेशानी की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से भी इनकार किया है।
सुबह के समय जो दर्शक कर्तव्य पथ जाएंगे उन्हें ठंड का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कोहरा नहीं होने से परेड और झांकियां साफ नजर आएंगी। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

क्योंकि, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से दिन के वक्त तेज धूप खिली हुई है, जिससे ठंड से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर मात्र 40 मीटर रह गई है।
स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊना और हमीरपुर जिलों में शीतलहर के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 26 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। इस बीच उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
रविवार को लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, महाकुंभ नगर में कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बरेली और अन्य जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ने का पूर्वनुमान जाता है।
इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। अगर राजस्थान की बात करें तो यहां कई इलाकों में ठंड का दौर जारी है और नागौर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है।
IMD ने जम्मू-कश्मीर में महीने के अंत तक शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि तापमान में गिरावट के चलते लोगों को लगातार जारी ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए। स्काईमेट के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों से आगे बढ़ चुका है। अब बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं दिल्ली पहुंच रही हैं। इसकी वजह से ठंड थोड़ा बढ़ी है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा, जानें अपने राज्य का वेदर अपडेट
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications