Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा, जानें अपने राज्य का वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 25 जनवरी 2025: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप देखने के लिए मिल रही है। जिससे मौसम में अचानक गर्मी काफी बढ़ गई है। हालांकि, शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और सुबह के वक्त ठंड का अहसास हुआ है। वहीं, कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया हुआ है।
यूपी, पंजाब और हरियाणा जैसे इलाकों में दिन के साथ-साथ रात में भी कोहरा देखने को मिला। वहीं, उत्तराखंड से लेकर कश्मीर तक के इलाके शुष्क बने हुए हैं। राजस्थान में भी जल्द ही उत्तरी हवाओं का असर दिखने की उम्मीद है। इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल और पंजाब में आज यानी 25 जनवरी को शीत लहर चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इस बीच, आईएमडी ने कह कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी 26 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
बिहार में 24-26 जनवरी तक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने एनसीआर में एक हफ़्ते तक कोहरे का अनुमान जताया है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड फिर से बढ़ सकती है। 21 और 22 जनवरी को मौसम साफ हो गया था और धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस हुई थी।
हालांकि, गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला, क्योंकि सुबह कोहरा फिर से छा गया और तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के निवासियों को एक सप्ताह तक कोहरे और तेज हवाओं के लिए तैयार रहना चाहिए। हिमाचल प्रदेश की अटल टनल के दोनों छोर पर बर्फबारी की खबर है।
शिमला के रिज मैदान, संजौली और कुफरी में भी बर्फबारी हुई। राज्य के ऊना और बर्थिन के निचले इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल के दूरदराज के इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।
ये भी पढ़ें: MP Weather News: जानिए मध्य प्रदेश में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम वैज्ञानिक ने दी बड़ी जानकारी
राजस्थान में सर्दी का कहर जारी है और सीकर के फतेहपुर में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य का मौसम अधिकतर शुष्क रहा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह राजस्थान में मुख्यतः शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। उत्तरी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
कश्मीर की सर्द हवाएं
तापमान में गिरावट के कारण कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम की उम्मीद जताई है। गुलमर्ग को छोड़कर पूरी कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर में इस समय 'चिल्लई-कलां' का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, ठंड दिखाएगी असर, IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
-
गोंडा में दुखद घटना: बिजली का तार गिरने से व्यक्ति की मौत -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 10 अप्रैल को तगड़ी बारिश? UP-बिहार समेत कहां-कहां गिरेंगे ओले? IMD का अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: UP- राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर












Click it and Unblock the Notifications