Weather Today: आने वाली है कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में बारिश, घने कोहरे और शीतलहर की दी चेतावनी
Weather Today Updates: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में एक दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिससे इस क्षेत्र में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, हिमाचल प्रदेश में भीषण शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में आज सोमवार 23 दिसंबर को सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई है।
आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार सेमत कई राज्यों में आने वाले हफ्ते में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में यूपी, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा है। आज मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश
आईएमडी के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। वर्तमान में राजस्थान के निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण की वजह से कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
- तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा होने की संभावना है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आज से 24 दिसंबर तक छिटपुट बर्फबारी या हल्की बारिश की संभावना है।
- पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक व्यापक बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है, जो 27 और 28 दिसंबर के बीच होगा।
- उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत: 27 और 28 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गरज और ओलावृष्टि के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश की संभावना है।
Cold Wave Alert: शीतलहर की चेतावनी
आईएमडी ने आज 23 दिसंबर के लिए हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आज राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और लद्दाख में भी शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान है।
Dense Fog Alert: कोहरे और बारिश को लेकर अलर्ट
- आज ओडिशा, पंजाब, झारखंड और हरियाणा में बारिश की संभावना है।
- 24 और 25 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान है।
- 25 दिसंबर तक मेघालय में बारिश होने की संभावना है। वहीं आज असम , सिक्किम और उप-हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
- उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 25 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications