Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा मौसम
Weather Today: उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और शिमला और उसके आस-पास के इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। जिसके चलते उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान,दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में ठिठुरन बढ़ गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 25 दिसंबर को दिल्ली, बिहार में सुबह कोहरा और धुंध छाई रही तापमान में आई गिरावट और शीतलहर के कारण सर्दी का सितम जारी रहेगा। हालांकि दिल्ली में 25 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में क्रिसमस की सुबह कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। कोहरा और शीतलहर के कारण आज और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन भर कोहरा और धुंध छाायी रहेगी। आईएमडी के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने और कोहरा छाए रहने के कारण दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ने की संभावना है।
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
आईएमडी के अनुसार 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में देर रात और सुबह के समय गहरा कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में दिसंबर महीने के अंत में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 27 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण शीतलर और बढ़ने की संभावना है।
#WATCH | A thin layer of fog covered parts of Delhi this morning as the minimum temperature was recorded at 9°C with a possibility of dense fog, as per IMD.
(Visuals from India Gate) pic.twitter.com/1iJYnNR5cT
— ANI (@ANI) December 25, 2024
हरियाणा और पंजाब में गिरा तापमान
वहीं हरियाणा और पंजाब के इलाकों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई, चंडीगढ़ में दिन का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। इसी तरह, हरियाणा के अंबाला में भी औसत से कम 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
कश्मीर में बर्फबारी के बाद शून्य डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
जम्मू और कश्मीर में भीषण शीत लहर और बर्फबारी की स्थिति बनी हुई है, जिससे पानी की पाइपलाइनों पानी तक जम गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर का रात का तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।












Click it and Unblock the Notifications