Weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका, 5 दिनों का अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 03 जून। देश के कई राज्यों में इस वक्त आंधी-तूफान ने उत्पात मचाया हुआ है। लोग मौसम के उलटफेर से परेशान हैं। तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि दिल्ली समेत कई राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं तो वहीं राजधानी में रविवार तक 'लू' चलने के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं लेकिन सोमवार से एक बार फिर से दिल्ली का तापमान चालीस पार जा सकता है। आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण भारत में मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है तो वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-तूफान आ रहा है।

Recommended Video

    Weather Update: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, UP सहित इन राज्यों में हो सकती है Rain | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका

    दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका

    IMD के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, झारखंड, यूपी,ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

     राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है

    राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है

    तो वहीं राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, यहां पर चार दिनों तक धूल भरी आंधी आने की आशंका है। तो वहीं पंजाब, दक्षिण हरियाणा, और मध्य प्रदेश में भी मौसम गर्म रहेगा, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    भारी बारिश का अलर्ट जारी

    कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी जमकर बारिश होने की आशंका है तो वहीं असम, सिक्किम और गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    राजस्थान-गुजरात में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं

    राजस्थान-गुजरात में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर,केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय कर्नाटक ओडिशा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जबकि दिल्ली, एनसीआर, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो वहीं राजस्थान-गुजरात में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+