Weather: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, 4 दिनों के लिए जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली, 21 सितंबर। देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की आशंका है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण डेवलप हो रहा है, जिसकी वजह से 25 सितंबर के बाद से देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार है और इसी कारण भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

21 से 24 सितंबर के बीच भारी बारिश

21 से 24 सितंबर के बीच भारी बारिश

विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक 21 से 24 सितंबर के बीच उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ , बंगाल और ओडिशा में जमकर बारिश होगी इसलिए इन राज्यों में 'यलो अलर्ट' जारी किया है। तो वहीं अगले 3 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

इन राज्यों में जमकर बारिश होगी

इन राज्यों में जमकर बारिश होगी

तो वहीं इस वक्त पश्चिम राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बादल छाए हुए हैं, जिससे अगले कुछ घंटों के दौरान इन राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार हैं तो कहीं-कहीं पर बिजली के साथ बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

सभी राज्यों में अलर्ट जारी

सभी राज्यों में अलर्ट जारी

विभाग ने सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है। यही नहीं सोमवार को कोलकाता में बारिश ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।कोलकाता में 142 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले साल 2008 में कोलकाता में इतनी भीषण बारिश हुई थी।

हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका

तो वहीं मौसम विभाग की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश और पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है और इसलिए सबको सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+