Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के चलते फरवरी में भी होगी बारिश, नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 31 जनवरी। फरवरी का पहला हफ्ता भी उत्तर भारत के लोगों को लिए सर्दी लेकर आने वाला है, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के पहले वीक में कई राज्यों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर से फरवरी में बारिश होने की आशंका दिख रही है।
Recommended Video

राजधानीवासियों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा
आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में 2 फरवरी को बारिश की आशंका नजर आ रही है, जिससे एक बार फिर से राजधानीवासियों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मालूम हो कि पिछले तीन-चार दिनों से दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई थी, रविवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की आशंका
आईएमडी ने ये भी कहा है कि बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। जहां राजधानी का ये हाल है, वहीं पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका नजर आ रही है। जिससे गलन बढ़ेगी, वैसे भी कश्मीर-उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान माइनस डिग्री में है, आने वाले हफ्ते में भी मौसम के रवैये में कोई फर्क नहीं आने वाला है, तो वहीं आज और कल पूर्वोत्तर में हल्की बारिश की आशंका है।

हल्की बारिश होने की आशंका
जबकि स्काईमेट ने कहा है कि 31 जनवरी और 01 फरवरी को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दिल्ली ,गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिलेगा और इन जगहों पर कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की आशंका है।
यहां का AQI सुबह 302 रहा
दिल्ली केवल ठंड से ही नहीं परेशान हैं, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) -इंडिया के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है, यहां का AQI सुबह 302 रहा।
ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 301 AQI बहुत खराब
- पंजाबी बाग- 289 AQI बहुत खराब
- शादीपुर, दिल्ली-312 AQI बहुत खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-315 AQI बहुत खराब
- अशोक विहार दिल्ली 289 AQI बहुत खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 245 AQI बहुत खराब
- लोधी रोड, 238 AQI बहुत












Click it and Unblock the Notifications