Weather: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण शीतलहर, इस दिन हो सकती है झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि 18 जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन 23 और 24 जनवरी को बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है।

फाइल फोटो

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत में जबरदस्त ठंड के कहर का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा कि राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में अति तीव्र शीतलहर जारी है। 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावना है। 18 जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी। राजस्थान और हरियाणा में ऑरेंज और दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि 18 जनवरी से तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन 23 और 24 जनवरी को बारिश होने से तापमान में गिरावट हो सकती है। इस बीच कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।

Recommended Video

      Weather Alert: North India में दिखेगा मौसम का डबल अटैक, प्रदेश के लिए Aleart जारी | वनइंडिया हिंदी

      वहीं, इससे पहले स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि फिलहाल धूप तो निकल रही है, लेकिन बावजूद इसके तामपान में गिरावट जारी है। उन्होंने कहा कि 16 से 18 जनवरी के बीच इससे भी अधिक ठंड पड़ने का अनुमान है। आगामी दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान में 2 से 3 डिग्री कम दर्ज किया जा सकता है। वहीं, 20 जनवरी के बाद ठंड से राहत मिलने वाली है। इसके बाद दिल्ली की हवा में नमी कम होनी शुरू होगी।

      उधर, IMD की भविष्यवाणी से लोगों का डर और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अभी ठिठुरन वाली ठंड और लौट सकती है। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से दिल्ली से सटे राज्यों में भी ठंड और बढ़ सकती है। राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर के अधिकतर भागों में शीतलहर रहने का अनुमान है।

      यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर के साथ आज से बढ़ेगी ठंड, IMD ने किया अलर्ट

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+