Weather: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर के साथ आज से बढ़ेगी ठंड, IMD ने किया अलर्ट

Weather Update IMD: अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के समय अलग-अलग/कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

Weather Forecast

Weather Update IMD forecast: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में और उत्तर पश्चिम भारत में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज से घने कोहरे और शीत लहर के साथ ठंड और बढ़ने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 14 जनवरी से उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे का रहेगा और 15 जनवरी से कई जगहों पर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी कहा है कि दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इस बीच पिछले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी दर्ज की गई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश भी देखी गई थी।

-4 डिग्री जा सकता है तापमान

-4 डिग्री जा सकता है तापमान

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड को लेकर एक मौसम विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की है कि अगले सप्ताह मैदानी इलाकों में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ऑनलाइन मौसम मंच लाइव वेदर ऑफ इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया ने ट्वीट किया, 14 से 19 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ेगी है और 16 से 18 जनवरी के बीच इसके चरम पर रहने की संभावना है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले तीन दिन बहुत ठंड पड़ने वाली है। उन्होंने "ठंढ वाली सुबह" या "कोल्डब्लास्ट" दिनों की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों के दौरान राजस्थान और भारत के पूर्वी हिस्से में घना कोहरा भी छा सकता है।

23 सालों में सबसे ज्यादा दिल्ली में ठंड

23 सालों में सबसे ज्यादा दिल्ली में ठंड

एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के की वजह से दिल्ली में और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। दिल्ली में आने वाले दिनों में बर्फीली ठंड देखने को मिलेगी।

23 साल में तीसरी सबसे खराब ठंड दर्ज करने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश

इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "2006 में इसी तरह की स्थिति का अनुभव किया गया था जब सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2013 में भी इसी तरह की ठंड थी।" जेनामणि ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर समेत हिमालयी राज्यों और खासकर कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 11 से 14 जनवरी के बीच हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।"

जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

जानिए बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने कहा, "अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय और त्रिपुरा में रात और सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। 15 से 18 जनवरी तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं 16-18 जनवरी 2023 तक उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-थलग/कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+