VIDEO: दिल्‍ली-NCR में बदला मौसम का मूड, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली और उसके आसपास के इलाके (एनसीआर) में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार तड़के तेज हवा और गरज के साथ झमाझम बारिश हुई जिससे बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ समय पहले कहा था कि आगामी कुछ दिनों में हरियाणा के कुछ इलाकों के साथ पूरी दिल्‍ली और एनसीआर में बारिश होगी। इसके साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

VIDEO: दिल्‍ली-NCR में बदला मौसम का मूड, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

25 जून से दिल्‍ली-एनसीआर में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी समेत दिल्ली एनसीआर में 25 जून से झमाझम बारिश होगी। मानसून की दस्तक के साथ ही तपती गर्मी से राहत मिलेगी और पारा कुछ नीचे जाएगा। पहले मानसून के 21 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक इसकी चाल कुछ धीमी हुई है और अब इसके पहुंचने में देरी के आसार हैं।

दिल्‍ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा

इससे पहले बृहस्पतिवार को पूरे दिन उमस और गर्मी से दिल्ली-एनसीआर झुलसता रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। दिल्ली के पालम में अधिकतम पापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, शनिवार और रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। 22 जून बारिश होने के आसार हैं। 23 और 24 जून को तापमान 37-38 डिग्री रहेगा। इन दोनों दिनों अच्छी बारिश हो सकती है। इस प्री मानसून की बारिश कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+