Heat Wave Alert: गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी, IMD का अपडेट डराने वाला
Heat Wave Alert: उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी का रौद्र रूप जारी है, मई की शुरुआती दिनों में ही कई जगहों पर पारा 45 पार चला गया है और इसी कारण मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने मौसम का अपडेट देते हुे कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना में इस वक्त जमकर आसमानी आग बरस रही है।

आने वाले चार दिन इन राज्यों में काफी भारी हैं और इसी कारण हमने यहां पर रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है। इन राज्यों में 4, 5,6 और 7 मई को हिटवेट के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video
हालांकि 7 मई के बाद थोड़ी तपन कम होगी और ये अलर्ट ऑरेंज में बदल जाएगा लेकिन तब तक सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।
आईएमडी के मुताबिक बंगाल, बिहार, ओडिशा , आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कुछ हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है तो वहीं दिल्ली में 'लू' चलने की आशंका नहीं है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल के ऊपर एक साइक्लोनिक प्रेशर बन रहा है, जिसक वजह से हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर में बारिश की आशंका बनी हुई है और इसके लिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।
पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में मौसम ड्राई रहेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि इस प्रेशर का असर दिल्ली और आस-पास के राज्यों में पड़ेगा और इसी वजह से यहां पर आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं पंजाब, हरियाण, यूपी, बिहार में मौसम ड्राई रहेगा और आने वाले दिनों में लोगों को भयंकर गर्मी झेलनी पड़ेगी।
त्रिपुरा, असम और मेघालय में होगी बारिश
तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का अनुमान है, त्रिपुरा, असम और मेघालय में आने वाले दो-तीन दिनों में बरसात हो सकती है, जबकि महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में लू चलने की आशंका है और इसके लिए भी यहां पर येलो अलर्ट जारी है और लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications