Weather Alert: 3 दिनों में इन 4 राज्यों में बढ़ेगा तापमान, पंजाब और जम्मू में बूंदाबांदी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 फरवरी और 1 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ बारिश और बर्फबारी होगी। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में तापमान बढ़ेगा।

Weather News

Weather News: फरवरी के महीने में दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में गर्मी पड़ने लग गई है। सुबह और शाम की गुलाबी ठंड बची है। लोग भी रात को पंखे चलाकर सो रहे हैं। ऐसे में फरवरी के लास्ट में गर्मी पूरी तरह से आ जाएगी। दिल्ली में 27 फरवरी तक तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी के साथ मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

कई राज्यों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि IMD ने यह भी सुझाव दिया कि पंजाब के उत्तरी भाग और जम्मू में बूंदाबांदी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा?

आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 फरवरी और 1 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ बारिश और बर्फबारी होगी। पंजाब और जम्मू के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी।

मालूम हो कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+