Weather News: भीषण गर्मी के बीच अभी ना करें राहत की उम्मीद, इतने दिन और सताएगा गर्म मौसम

Weather Heat wave News: दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश का बड़ा प्रचंड गर्मी की चपेट में है, जिसका सिलसिला बुधवार को भी बदस्तूर जारी रहा। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक देश में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है।

इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि तापमान और बढ़ने वाला है। यानी की फिलहाल आने वाले दिनों तक गर्मी से किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं की जा रही है।

Weather News

पांच दिनों तक लू का प्रकोप

उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुसार उत्तर पश्चिम भारत, उत्तरी मध्य प्रदेश, गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव चलने वाली है।

दिल्ली में पारा पहुंचा 43.4 डिग्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसमी औसत से तीन डिग्री अधिक है और 'येलो' अलर्ट जोन में रहा।

आईएमडी ने चेतावनी दी कि सभी उम्र के लोगों, विशेषकर शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए गर्मी से संबंधित बीमारियों और हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक है। प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में गिरावट आई, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हुई।

राजस्थान में हाय गर्मी!

राजस्थान में भीषण गर्मी जारी है, बुधवार को बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने अगली सूचना तक सभी संभागीय आयुक्तों, अतिरिक्त संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, अतिरिक्त जिला कलेक्टरों और उप-विभागीय अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं।

बढ़ते तापमान के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले ही सरकारी अस्पतालों के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी थीं।

एमपी के जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग ने बुधवार को अनुमान जताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दोपहर के समय जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें।

गर्मी को लेकर एक्टिव स्वास्थ्य मंत्रालय

वहीं हीटवेव की स्थिति पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय(MoHFW) के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, "उत्तर भारत में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसके लिए हमने राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लू लगने वाले मरीज़ों के लिए बिस्तर तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।''

दक्षिण भारत में बारिश की भविष्यवाणी

एक तरफ जहां उत्तर में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो दक्षिण में कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में तमिलनाडु और केरल में 12 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में 24 मई तक भारी बारिश होगी। केरल में 22 मई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मानसून की बात करें तो 31 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है। जिसके बाद धीरे-धीरे यह उत्तर भारत की तरफ रुख करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+