दिल्ली में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के लिए इन राज्यों में किया अलर्ट जारी

नई दिल्ली, जुलाई 03: उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई बारिश के बाद मैदानी और पर्वतीय इलाकों में लू के गर्म थपेड़ों का असर कम हुआ गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही पारा भी 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा साथ लू (गर्म हवा) से भी राहत मिलेगी यानी लू के चलने की संभावना नहीं है। वहीं शनिवार को दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिली।

Recommended Video

    Delhi Weather Update: Delhi-NCR में फिर हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत | वनइंडिया हिंदी
    rain

    दिल्ली में शनिवार को जोरदार बारिश देखने को मिली, जिसके बाद गर्मी से लोगों की काफी हद तक राहत मिली है। आईएमडी ने अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सों में और आसपास के क्षेत्रों में 20-50 किमी / घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

    इससे पहले मौसम विभाग के शनिवार को जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश देखने को मिली है। बारिश की वजह से इन इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। वहीं लू का असर भी पहले की तुलना में काफी कम हुआ है। शुक्रवार को हरियाणा में कहीं-कहीं लू का प्रकोप देखने को मिला। इससे पहले मौसम विभाग ने एक-दो जुलाई को लू चलने का अलर्ट जारी किया था। वहीं अब आईएमडी के मुताबिक 3 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को लू से राहत मिलेगी। आईएमडी की मानें तो लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि पिछले दो दिन में दिल्ली समेत कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था। भीषण गर्मी के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+