Weather Updates LIVE: उत्तराखंड, हिमाचल और वायनाड का कैसा है हाल? जानिए पल-पल के अपडेट

Weather Updates LIVE: वायनाड के बाद अब हिमाचल में कुदरत का कहर बरपा है, यहां के शिमला, कुल्लू और मंडी में बादल फटा है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

तो वहीं उत्तराखंड के केदरानाथ में अब तक 10 लोगों की जान बारिश की वजह से चली गई है। दिल्ली में बुधवार को भारी बरसात होने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Weather Updates LIVE

मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 01, 2024, 9:10 PM IST

हिमालच में छह जगह बादल फटे, मची भारी तबाही

हिमाचल के कुल्लू, शिमला और मंडी में गुरुवार को छह जगहों पर बादल फटा जिसके बाद भारी तबाही मचाई है।
Aug 01, 2024, 7:13 PM IST

वायनाड त्रासदी में हुई मौतों पर भावुक हुए राहुल गांधी

वायनाड त्रासदी में लोगों की हुई मौतों पर सांसद राहुल गांधी बहुत दुखी नजर आए। उन्‍होंने कहा मैं बिलकुल वैसा महसूस कर रहा हूं जैसा मैंने अपने पिता राहल गांधी की मौत के समय महसूस किया था।
Aug 01, 2024, 5:48 PM IST

राहुल गांधी बोले- मुझे वायनाड के लोगों में दिलचस्पी है

वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने कहा मुझे अभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. मुझे वायनाड के लोगों में दिलचस्पी है।
Aug 01, 2024, 5:42 PM IST

वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, बोले- राजनीति नहीं यहां लोगों को मदद चाहिए

वायनाड त्रासदी के बाद वायनाड़ घटनास्‍थल पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा "मुझे नहीं लगता कि यह राजनीतिक मुद्दों पर बात करने का समय है, यहां के लोगों को मदद की जरूरत है। ये समय ये सुनिश्चित करने का है कि सभी सहायता मिले।"
Aug 01, 2024, 4:28 PM IST

दिल्‍ली में हुई तेज बारिश के बाद क्‍यों टपकने लगा नया संसद भवन?

बुधवार को दिल्‍ली में हुई भारी बारिश के दौरान नए भवन की लॉबी में पानी टपकने के वीडियो वायरल होेने के बाद लोकसभा सचिवालय ने बतया संसद भवन की लॉबी के ऊपर कांच के गुंबदों को ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला चिपकने वाला पदार्थ थोड़ा हट गया, जिससे लॉबी में पानी का मामूली रिसाव हुआ।
Aug 01, 2024, 4:12 PM IST

मंडी एसडीएम ने बताया ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, निलचे स्‍थानेां पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर राहत शिविरों में भेजा जा चुका है। जहां पर उनके भोजन और पानी का प्रबंध किया जा चुका है।
Aug 01, 2024, 4:08 PM IST

8 लोग लापता, 3 घर हुए तबाह

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने वाली घटना के बाद आसपास की सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और पुल टूट गए हैं। उपायुक्‍त मौके पर पहुंच चुके है। मंडी एसडीएम के अनुसार 8 लोग लापता हैं, 3 घर तबाह हो गए हैं, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
Aug 01, 2024, 4:04 PM IST

हिमाचल में बादल फटा, राहत और बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की स्थिति पर मंडी एडीएम मदन कुमार ने बताया 31 जुलाई को रात 11 बजे पधर उपमंडल में बादल फटने की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होम गार्ड और पुलिस टीमों को मौके पर भेजा गया है
Aug 01, 2024, 3:09 PM IST

उत्तराखंड मौसम अपडेट: CM पुष्कर सिंह धामी ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार (1 अगस्त) रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। रिपोर्ट के मुताबिक बारिश की वजह से 10 लोगों की मौत हुई है।
Aug 01, 2024, 3:05 PM IST

वायनाड भूस्खलन: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे वायनाड

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड के चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे हैं।
Aug 01, 2024, 1:22 PM IST

वायनाड भूस्खलन: केरल CM बोले- लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है

केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान जारी है। क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वायनाड भूस्खलन पर कहा, "लापता लोगों की तलाश के लिए नदी में बचाव अभियान जारी रहेगा। बचाए गए लोगों को अस्थायी रूप से शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुनर्वास कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा, जैसा कि हमने पहले की स्थितियों में भी किया है। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे लोगों से मिलने और शिविरों के अंदर शूटिंग करने से बचें। आप उनसे शिविरों के बाहर बात कर सकते हैं।"
Aug 01, 2024, 1:19 PM IST

PM मोदी हिमाचल प्रदेश के मंडी की स्थिति पर नजर बनाए रखे हैं

सूत्रों ने कहा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी भारी बारिश और बादल फटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने सभी टॉप के अधिकारियों से प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।
Aug 01, 2024, 12:41 PM IST

केदारनाथ में भारी बारिश से 10 लोगों की मौत

केदारनाथ में भारी बारिश से 10 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।
Aug 01, 2024, 12:39 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं मॉनिटर

पीएम नरेंद्र मोदी भारी बारिश और बादल फटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।
Aug 01, 2024, 12:38 PM IST

सबसे ज्यादा नुकसान निरमंड क्षेत्र में हुआ..

सबसे ज्यादा नुकसान निरमंड क्षेत्र में हुआ है, बागीपुर में PWD के दो पुल बह गए। श्रीखंड महादेव यात्रा के बेस कैंप के पास भी बादल फटा, वहां 8-9 घर बह गए-कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश
Aug 01, 2024, 9:56 AM IST

शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटा

शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने से तबाही मची है, अभी तक 30 लोगों के लापता होने की सूचना है, आज भी यहां पर रेड अलर्ट जारी है।
Aug 01, 2024, 8:06 AM IST

दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल

दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, लोगों से बिना जरूरत बाहर ना निकलने को भी कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+