वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, जहां लैंडस्लाइड में 200 से ज्यादा की हुई मौत, सैकड़ों अब भी लापता
Rahul Gandhi in Wayanad: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वायनाड के चूरलमाला में भूस्खलन स्थल पर पहुंचे हैं। राहुल गांधी वायनाड के पूर्व सांसद रह चुके हैं। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी वायनाड में प्रभावित लोगों से मिलने पहुंची हैं।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वायनाड के मेप्पाडी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राहत शिविर का दौरा किया और भूस्खलन में बचे लोगों से मुलाकात की। केरल के वायनाड सोमवार और मंगलवार (30 जुलाई) की दरम्यानी रात हुए लैंडस्लाइड (भूस्खलन) में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- वायनाड लैंडस्लाइड पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी को घेरा, अब कांग्रेस ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया
Recommended Video
वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका है। राज्य के सूत्रों के मुताबिक अब भी 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। सेना ने अब तक 1000 लोगों को बचाया है। आईएमडी ने आने वाले दो दिनों में वायनाड और कई अन्य जिलों में और बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
ये भी पढ़ें- 'उसने मुझे अकेला छोड़ दिया', वायनाड तबाही में बची 80 वर्षीय बुजुर्ग की रुला देगी आपबीती, बेघर हुए सैकड़ों लोग
Wayanad landslides latest updates: वायनाड भूस्खलन पर लेटेस्ट अपडेट
- वायनाड में सबसे ज्यादा नुकसान मुंडक्कई और चूरलमाला में हुआ है। इन सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को जोड़ने और बचाव अभियान को तेज करने के लिए 190 फुट लंबे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।
- बचाव प्रयासों ने अब तक 1,386 लोगों को बचाया है, जिनमें 528 पुरुष, 559 महिलाएं और 299 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें भूस्खलन के बाद सात शिविरों में ले जाया गया। 201 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 90 का अभी भी इलाज चल रहा है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि केरल सरकार ने संभावित भूस्खलन के बारे में केंद्र सरकार की चेतावनी पर तुरंत कार्रवाई नहीं की।
- केरल के सीएम विजयन ने अमित शाह के दावे का खंडन करते हुए कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा केवल एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था और बारिश पूर्वानुमान से ज्यादा का अलर्ट दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications