Weather: दिल्ली-NCR पर आज भी इंद्र देवता रहेंगे मेहरबान, North East में भारी बारिश की आशंका
नई दिल्ली, 26 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज भी इंद्र देवता मेहरबान रहेंगे और आस-पास के राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं आज पूर्वोत्तर में जमकर बारिश होने वाली है। उसने अरूणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
Recommended Video

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भारी बरसात हो रही है
देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भारी बरसात हो रही है, अगले 48 घंटों के लिए पश्चिमी यूपी और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश की आशंका है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मध्यम से भारी बारिश होने का अंदेशा
इसके अलावा, मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, पूर्वोत्तर हरियाणा में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अंदेशा जताया है तो वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश सोमवार से बुधवार तक जारी रह सकती है तो वहीं ओडिशा में भी 27 सितंबर तक भारी बारिश के ही आसार नजर आ रहे हैं।

हल्की से मध्यम बारिश संभव
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , बिहार , पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम ,झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

आज यहां पर बरसेंगे बादल
जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गोवा, सिक्किम और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications