Weather Alert : लगातार बारिश से दिल्ली बेहाल, अगले दो घंटों के अंदर इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
नई दिल्ली, 03 सितंबर। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है तो वहीं दिल्ली में आज की सुबह भी बारिश के साथ हुई है, तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी-दिल्ली, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली में 'यलो अलर्ट' जारी कर रखा है।
Recommended Video

लगातार बारिश से दिल्ली बेहाल
आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है,इस कारण लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है, तो वहीं कई लोगों के घर में भी पानी घुस गया है। दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार
1 सितंबर को दिल्ल्ली में में 112.1 मिलीमीटर बारिश हुुई थी, जो कि बीते 19 सालों में एक दिन में हुई बारिश से कहीं ज्यादा है। आईएमडी ने पहले ही चेतावनी देते हुए कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में इस पूरे हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार है।

भारी बारिश की संभावाना अ
केवल दिल्ली ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी जमकर बादल बरस रहे हैं। आज भी काई प्रांतों में जोरदार बारिश की आशंका है। आज केरल , कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में जमकर बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और कश्मीर में में भारी बारिश की संभावाना अगले 24 घंटों के अंदर बनी हुई है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications