Weather: बेंगलुरु में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, IT कर्मचारियों को Work From Home करने के निर्देश
Weather: बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जगहों पर जलजमाव होने की वजह से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके मद्देनजर कई आईटी कंपनियों ने अपने सभी कर्मचारियों को Work From Home करने के लिए कहा है।
आपको बता दें कि शहर में औसतन 42.7 मिमी बारिश हुई है, ये शहरी क्षेत्र में 325.1 मिमी और ग्रामीण क्षेत्र में 235.6 मिमी बारिश हुई है। ये प्रीमानसून सीजन चल रहा है इतनी बारिश यहां पर पिछले एक दशक में देखी नहीं गई है।

भारी बारिश की वजह से बेगलुरु की स्थिति बिगड़ने के लिए भाजपा ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है, उसका कहना है कि वक्त रहते कांग्रेस ने नालों की सफाई नहीं करवाई इसी वजह से शहर का इतना बुरा हाल हुआ है, अभी तो मानसून सीजन शुरू ही नहीं हुआ है, प्रीमानसून की बारिश में ये हाल है तो बरसात के सीजन में तो स्थिति और भी खराब होगी।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
फिलहाल आज भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आपको बता दें मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून चीते की चाल से आगे बढ़ रहा है और इसी वजह से इस बार उसकी एंट्री वक्त से पहले केरल में हो सकती है।
साउथ इंडिया में बारिश का दौर जारी रहेगा
मानसून चक्र और एक साइक्लोनिक प्रेशर की वजह से इस वक्त साउथ इंडिया में बारिश का दौर जारी है जो कि 25 मई तक जारी रहेगा, लोगों से अपील की जाती है को वो मौसम अपडेट लेकर ही घर से बाहर निकलें।तुमकुरु, रामनगर, मैसूर, मांड्या, कोडागु, कोलार, हसन, चिकमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर और ग्रामीण-शहरी कन्नड़ में रेड अलर्ट जारी है।
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में
जहां दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है वहीं दूसरी ओर दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में हैं। यूपी के कई जिलों में पारा 40-42 डिग्री चल रहा है, चिलचिलाती गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज पू्र्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है इसके लिए अलर्ट जारी है। । जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications