Weather Forecast Today: गुजरात-पंजाब समेत कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, Orange Alert जारी

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि देश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई राज्यों में आंधी-तूफान आ रहे हैं और मौसम बिगड़ा हुआ है।

Weather Forecast Today

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज आंधी -पानी की आशंका को व्यक्त किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है इसलिए उसने चेतावनी जारी की है।

दिल्ली के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

आपको बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में बारिश हो रही है। विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक और रहेगा इसलिए बारिश का दौर सभी राज्यों में 31 मई तक जारी रहेगा। उसने पहले से ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान , गुजरात, यूपी-एमपी और बिहार में भारी बारिश के लिए Orange Alert जारी किया है तो वहीं दिल्ली में Yellow Alert जारी है।

भारी बारिश की आशंका

जबकि गुजरात में आज भी भारी बारिश की आशंका है। यहां के अहमदाबाद, आणंद, अरवल्ली, भरुच, वडोदरा और सुरेंद्रनगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। यहां पर मौसम का हाल अगले दो-तीन दिनों तक यही रहने वाला है।

बारिश के चलते नहीं हुआ IPL 2023 का फाइनल

गौरतलब है कि बारिश की वजह से ही रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 का फाइनल मैच नहीं हो पाया था और वो मैच आज के लिए 'रिजर्व डे' पर शिफ्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने कल से यहां के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी की भी आशंका को व्यक्त किया है।

अगले कुछ घंटों में होगी यहां भारी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि शाम के वक्त यूपी-एमपी और अगले कुछ घंटों में दिल्ली, एनसीआर, रोहतक, झज्जर, फरुखनगर, नूंह (हरियाणा) में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी, जिसके लिए उसने अलर्ट जारी किया हुआ है।

बारिश और बर्फबारी के आसार

तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों असम, सिक्किम, अरुणाचल में भारी बारिश और कर्नाटक, आंध्रा, केरल और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं और इसी वजह से यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+