Weather Forecast Today: दिल्ली- UP समेत 18 राज्यों में Rain Alert, अगले 7 दिनों तक मौसम रहेगा खराब
Weather Forecast Today: पूरे भारत में बारिश ने आफत पैदा की हुई है, लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं मंगलवार यानी की 14 जुलाई को भी देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, मौसम विभाग ने आज भारत के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि इस पूरे हफ्ते मानसूनी बारिश लोगों को तंग करेगी।
मौसम के बारे में बात करते हुए IMD के वैज्ञानिक अखिल ने ANI से कहा,'हमें उम्मीद है कि इस हफ़्ते बारिश और कन्वेक्टिव एक्टिविटी का मुख्य केंद्र पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत होगा, जहां कई दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।'

'अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है, आज मेघालय और बंगाल के कुछ हिस्सों के लिए 'बहुत ज़्यादा भारी बारिश' की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड, बिहार और गंगा के मैदानी बंगाल इलाके सहित कई जगहों पर इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी है।'
कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
'पश्चिमी इलाके की बात करें तो, 15 तारीख से उत्तराखंड के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और हफ़्ते के आखिर तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे अन्य पश्चिमी इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के तटीय इलाकों, जैसे तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक गर्म और उमस भरे मौसम की उम्मीद है। इस बीच, अगले तीन दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश में लू (हीटवेव) जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है।'
18 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
आज जिन 18 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, हैदराबाद, तेलंगाना, झारखंड और पश्चिम बंगाल।

दिल्ली में भारी बारिश की आशंका
दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज खराब ही रहेगा, आज पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे, येलो अलर्ट जारी किया गया है, घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
यूपी के 22 जिलों में रेन अलर्ट
लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, फैजाबाद, चंदौली , वाराणसी, भदोई, बादशाहपुर, गाजीपुर, जौनपुर में आज भाी बारिश की आशंका है तो वहीं बरेली, झांसी, सहारनपुर, गौतम बुद्ध नगर , बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।
बिहार के कई जिलों में होगी बरसात
दरभंगा, कोसी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, पटना, तिरहुत, सारण, किशनगंज में भारी बरसात के कारण अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में रेन अलर्ट
मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदु और नासिक, धुले, नंदुरबार, जलगांव, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है।
राजस्थान में येलो अलर्ट जारी
राजस्थान के जयपुर, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ में येलो अलर्ट और जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी में येलो अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में होगी बरसात, हिमाचल में बरसेंगे मेघ
देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और नैनाीतल में येलो अलर्ट तो वहीं मंडी , शिमला , सिरमौर , सोलन , ऊना और मनाली में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
चेन्नई, कोयंबटूर, कांचीपुरम और मदुरै ,बागलकोट, बल्लारी ,बेलगाम, बेंगलुरु में भी हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications
