Weather Forecast: दिल्‍ली में हुई बारिश, बढ़ी ठंड, यूपी समेत इन राज्‍यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather Forecast: देश की राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच शुक्रवार तड़के बारिश हुई। जिसके बाद दिल्‍ली-एनसीआर समेत आस-पास के क्षेत्रों में ठिठुरन और बढ़ गई। लोग घरों में रजाइयों में दुबके हुए हैं। हाड़ कपाती ठंड से लोग जगह-जगह अलाव के आस-पास घिरे हुए नजर आए।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्‍तर- पश्चिम और मध्‍य भारत में 27 और 28 को ओलावृष्टि, तूफान और मध्‍यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली-एनसीआर, बिहार और मध्‍य प्रदेश समेत अन्‍य राज्‍यों में शीत लहर चलने का अनुमान लगाया है, साथ ही उत्तरी और पूर्वी राज्यों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

weather Forecast

27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। पश्चिमी हिमालयी में 27 और 28 दिसंबर को अधिक बर्फबारी होने का अनुमान है, जिससे उत्‍तर भारत के राज्‍यों में पारा 2 से 3 ड्रिगी गिर सकता है।

मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 27 और 28 दिसंबर को तेज तेज हवाएं, बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी इस दौरान ओलावृष्टि होने की संभावना है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 26 से 28 दिसंबर के बीच ऐसा ही मौसम रहेगा।

तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 26 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+