Weather Forecast: कहीं बारिश, बादल तो कहीं धूप, मानसून की विदाई, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मानसून अब अरब सागर की ओर लौट रहा है। आईएमडी के मुताबिक, मध्य नेपाल से उत्तर प्रदेश के नौतनवा, सुल्तानपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना, नर्मदापुरम, खरगौन, महाराष्ट्र के नंदुरबार एवं गुजरात के नवसारी होते हुए अरब सागर को ओर मानसून वापस हो रहा है। उत्तर प्रदेश में भी इस हफ्ते मानसून की विदा होने का पूर्वानुमान है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों अगले सप्ताह तक पूरी तरह मौसम साफ होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से सामान्य बारिश के भी आसार हैं।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 7-8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि 9 और 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather Forecast india

इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और निखरी धूप रहेगी। 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश से अगले 3-4 दिनों में मॉनसून का असर खत्म हो जाएगा। इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के पूर्वी हिस्से को भिगो सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बिहार में बाढ़ का तांडव
बिहार के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। नदी किनारे वाले इलाके बाढ़ में हैं। राज्य प्रशासन ने बताया कि 38 में 30 जिलों में बाढ़ है। 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ से जो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर के नाम हैं.

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि अभी भारत में मौसम की परिस्थितियों थोड़ी बदली हुई है. आंध्र प्रदेश के तट, बांग्लादेश के पूर्वी तट, अरुणाचल प्रदेश-असम की सीमा और उत्तर पश्चिमी भारत की सीमा पर एक साथ चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का सिस्टम बना हुआ है। इसके वजह से उनके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+