Weather Forecast: मायनगरी में जल तांडव! मुथा नदी उफान पर, सौराष्ट्र और कच्छ में रेड अलर्ट, कहां- कहां बारिश
Weather Forecast: मौसम विभाग ने मानसून जागरूकता सप्ताह का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत बारिश को लेकर अलर्ट है। इस बीच सौराष्ट्र और कच्छ के अलवा महाराष्ट्र में तेज बारिश का दौर जारी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र में अभी 48 घंटे तक भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में भी बारिश के चलते जन जीवन प्रभावित हुआ है।
गुजरात में बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के कुछ इलाकों में 26 जुलाई तक लगातार 4 दिनों तक भारी से अतिवर्षा की भविष्यवाणी की गई है। वहीं आईएमडी ने बुधवार को ही सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में रेड अलर्ट दिया।

वहीं मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में यहां कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने निवासियों को केवल जरूरी काम से ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
Recommended Video
वहीं ओडिशा में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, 25-26 जुलाई तक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 25-27 जुलाई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और 25 जुलाई को केरल और माहे बारिश की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान तक बारिश
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगितबाल्टिस्तान में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान मुजफ्फराबाद, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश।
उत्तर में भी भारी बारिश की उम्मीद
25-27 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में उच्च आर्द्रता के साथ सामान्य से अधिक तापमान में परिवर्तन की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications