Weather Update: हिमाचल के बाद महाराष्ट्र के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 5 अन्य राज्यों जल्द बारिश

Mausam Ki Jankari Live Updates: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश की वजह से मौसम बिगड़ा हुआ है। गर्मी से तप रहे उत्तर भारत में लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे लेकिन इसके आने के बाद कई जगहों जल-जमाव हो गया है और कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हिमाचल में तो बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसकी वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और इसके कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। बदलते मौसम पर हमारी नजर बनी हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Weather Update Live:

LIVE Feed
Jun 27, 2023, 11:51 PM IST

शिमला में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Jun 27, 2023, 7:18 PM IST

दिल्ली में कुछ इलाकों में भारी बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। आरके पुरम में सड़कों पर पानी भर गया। वहीं आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर लगभग पूरे देश में मॉनसून सक्रिय हो रहा है।
Jun 27, 2023, 6:01 PM IST

मुंबई येलो, 4 अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने कल महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Jun 27, 2023, 6:00 PM IST

गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में कोंकण, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के घाट इलाकों में मध्यम से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 27 जून को मराठवाड़ा में भी बारिश होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, 28 जून को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
Jun 27, 2023, 5:58 PM IST

कई राज्यों में बारिश का अनुमान

27 से 8 जुलाई तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 29 जून से 1 जुलाई तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अलग-अलग भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि अगले पांच दिनों में, पूर्वोत्तर भारत में बारिश की उम्मीद है।
Jun 27, 2023, 3:36 PM IST
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल के कुछ स्थानों पर आज के ऑरेंज अलर्ट और कल से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 27, 2023, 3:35 PM IST
हिमाचल प्रदेश

104 करोड़ रु का नुकसान

ओंकार चंद शर्मा (प्रधान सचिव, राजस्व और आपदा प्रबंधन, शिमला) ने कहा कि मंडी और कुल्लू ज़िले में भारी बारिश की वजह से करीब 104 करोड़ रु का नुकसान हुआ है।
Jun 27, 2023, 2:33 PM IST
पश्चिम बंगाल

इमरजेंसी लैडिंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैडिंग हुई है। वो जलपाईगुड़ी बागडोगरा जा रही थीं लेकिन अब वो सड़क मार्ग से आगे बढ़ रही हैं। वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
Jun 27, 2023, 1:15 PM IST
राजस्थान

राजस्थान में भारी बारिश का कहर, 4 की मौत

राजस्थान में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। सोमवार को अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। राज्य में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि बिजली गिरने से पाली में एक की मौत, बारण में दो भाईयों की मौत और चित्तौड़गढ़ में एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई है।
Jun 27, 2023, 12:08 PM IST
उत्तराखंड

नैनीताल में वर्षा के कारण भूस्खलन

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नैनीताल में वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ है।
Jun 27, 2023, 11:08 AM IST
छत्तीसगढ़

ऑरेंज अलर्ट जारी

बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम में भारी बारिश की आशंका है इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 27, 2023, 10:04 AM IST
उत्तराखंड

रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले 4 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई, इसके लिए रेड अलर्ट जारी है।
Jun 27, 2023, 9:02 AM IST
असम

कई जिलों में हो रही है बारिश

बाढ़ से ग्रस्त असम के कई जिलों में हो रही है बारिश, मौसन विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।
Jun 27, 2023, 7:32 AM IST
दिल्ली

दिल्ली में हुई बारिश

दिल्ली में हुई बारिश, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।
Jun 26, 2023, 8:34 PM IST
गुजरात

जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित

गुजरात के नादियाड में लगातार बारिश के बाद जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विजुअल में बच्चों को पढ़ाई के लिए जाने में संघर्ष करते देखा जा सकता है। कई इलाकों में ढाई-तीन फीट तक जलभराव है। वाहनों के पहिए डूबे दिख रहे हैं।
Jun 26, 2023, 8:31 PM IST
हिमाचल प्रदेश

सतलज नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर

शिमला के रामपुर बुशाहर में सतलज नदी का जलस्तर बढ़ने की खबर है। पिछले दो दिनों तक हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों का संपर्क कटने की खबर है। हालात में धीमी गति से सुधार हो रहा है।
Jun 26, 2023, 8:28 PM IST
चंडीगढ

चंडीगढ़ में भी हुई बरसात, गर्मी से निजात, तापमान में गिरावट

चंडीगढ़ में भी हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिली है। तापमान में गिरावट की खबर है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री हो चुका है।
Jun 26, 2023, 8:05 PM IST
गुजरात

खेड़ा में लगातार बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव

गुजरात से भी लगातार बारिश की तस्वीरें सामने आ रही हैं। खेड़ा ज़िले के नाडियाद शहर में भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया है।
Jun 26, 2023, 8:03 PM IST
राजस्थान

जोधपुर में लगातार बारिश के बाद जलभराव

राजस्थान में भी मॉनसून के प्रभाव वाली बारिश हो रही है।जोधपुर के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला।
Jun 26, 2023, 8:01 PM IST
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन के बाद बाधित रास्ता बहाल हुआ

हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के चलते बाधित मंडी-मनाली रोड को वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने कहा, 20 घंटे की मेहनत के बाद एक साइड से रास्ता खोलने में सफलता मिली है। दूसरी तरफ से भी वाहनों के लिए रास्ता शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से धीरज रखने की अपील की है।
Jun 26, 2023, 7:55 PM IST
गुजरात

अहमदाबाद में बारिश, गर्मी से मिली राहत

गुजरात के अहमदाबाद में नारणपुरा क्षेत्र में भरपूर बारिश होने की खबर है। कई और भी इलाकों में बारिश जारी है। वीडियो में कुछ सड़कों पर आंशिक जलजमाव देखा जा सकता है।
Jun 26, 2023, 4:45 PM IST
पंजाब

भारी बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब के कई इलाकों में आज बारिश हुई है, राज्य में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
Jun 26, 2023, 4:43 PM IST
मध्य प्रदेश

PM मोदी का कार्यक्रम स्थगित

भारी बारिश के चलते PM मोदी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित, सीएम शिवराज सिंह ने दी जानकारी।
Jun 26, 2023, 3:21 PM IST
हिमाचल प्रदेश

ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मंडी जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 26, 2023, 2:59 PM IST
महाराष्ट्र

भिवंडी में भारी जलभराव

महाराष्ट्र में लगातार बारिश के बाद भिवंडी में भारी जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।
Jun 26, 2023, 2:07 PM IST
बिहार

स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे

भारी बारिश के कारण बिहार के पटना में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे।
Jun 26, 2023, 1:14 PM IST
हिमाचल प्रदेश

खोती नाला रोड खुला- प्रशासन

खोती नाला में कल बाढ़ आने के कारण काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था लेकिन नाले के पानी को डायवर्ट करके अब रोड को खोल दिया गया है। प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है।
Jun 26, 2023, 12:07 PM IST
हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर तगड़ा जाम

मंडी में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण हाईवे पर तगड़ा जाम लगा है। इस जाम में लोग कल रात से फंसे हुए हैं, जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 26, 2023, 11:46 AM IST
असम

असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, हालांकि 2.72 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं।
Jun 26, 2023, 11:24 AM IST
राजस्थान

सड़कों पर जलभराव

श्री गंगानगर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ है और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+